भाईचारे के साथ मनाएं ईद का त्योहार
नगर उंटारी : मुस्लिम धर्मावलंबियों का पर्व ईद उल फितर शांति व शौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेक
नगर उंटारी : मुस्लिम धर्मावलंबियों का पर्व ईद उल फितर शांति व शौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बुधवार को थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें उपस्थित लोगों ने परंपरागत तरीके से भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाने का निर्णय लिया। एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने कहा कि रमजान का महीना बहुत ही पवित्र होता है। इस पाक माह में मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी बुराइयों का त्याग करते हुए पवित्रता व निष्ठा से इबादत में लगे रहते हैं। ईद का पर्व भाईचारगी का संदेश देता है। ईद शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। इस दौरान किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें तथा इसकी तत्काल सूचना थाना को दें। शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव, अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का, पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र नारायण ¨सह, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी, थाना प्रभारी निरंजन कुमार, सदर कलाम खां, मुखिया मुश्ताक अहमद शेख, समाजसेवी हजारी प्रसाद, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद जायसवाल, उमाशंकर मेहता, भाजपा नेता अमरनाथ पांडेय सहित दोनों समुदाय के कई लोग उपस्थित थे।