विभिन्न कांडों के फरार अभियुक्त के घर कुर्की
नगर उंटारी : पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने चेचरिया गांव निवासी सह अप
नगर उंटारी : पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने चेचरिया गांव निवासी सह अपराधकर्मी इकबाल खान (पिता आसीन खान) के घर की कुर्की की। इकबाल के खिलाफ गढ़वा न्यायालय से कुर्की वारंट जारी की गई थी। घर की कुर्की कर पुलिस सारा सामान थाना ले आई है। वह काफी दिनों से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा है। थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि इकबाल पर नगर उंटारी, रमना, मेराल व गढ़वा थाना में गुंडागर्दी, लूट, डकैती, रंगदारी व हत्या के कई मामले दर्ज हैं। इकबाल को कई थाना की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही है। वह विभिन्न मोटरसाइकल लूट कांड, ट्रक लूट कांड, विभिन्न डकैती कांड, आर्म्स एक्ट, रंगदारी व गुंडागर्दी का नामजद अभियुक्त है। बताया जाता है कि इकबाल पर गढ़वा जिला के अलावा पलामू जिला के भी विभिन्न थानों में लूटपाट व डकैती के कई मामले दर्ज हैं।