एकल विद्यालय के संचों का सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
मझिआंव: शिवेसर चंद्रवंशी डिग्री महाविद्यालय में एकल विद्यालय के संचों का सात दिनों का आवासीय प्रशिक
मझिआंव: शिवेसर चंद्रवंशी डिग्री महाविद्यालय में एकल विद्यालय के संचों का सात दिनों का आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश के कार्यकारिणी समिति सदस्य डा. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने दीप जलाकर किया। इसके बाद प्रशिक्षणार्थियों को उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि एकल विद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त कर गांव एवं टोले को संस्कारयुक्त ज्ञान देना आप सबों का मूल कर्तव्य है। इससे गांव एवं टोले शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त एवं मजबूत होगा। प्रशिक्षण के दौरान गढ़वा, मेराल व मझिआंव प्रखंड के संच के लोग शामिल थे। जो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण देने वालों में ललित पांडेय, विपिन बिहारी मेहता, जितेंद्र मेहता, अशर्फी चौधरी, सुमंती कुमारी, लीला देवी शामिल हैं। जबकि आचार्य सह जिला सचिव अरूण कुमार, संगीता देवी, अनिता देवी, गीता देवी, नेहा कुमारी, कुसुम कुमारी सहित कई आचार्य मौजूद थे। एकल विद्यालय के प्रखंड अध्यक्ष विवेक सोनी ने बताया कि प्रत्येक दिन प्रात:काल में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जो शहर के मुख्य मार्ग होते हुए कॉलेज प्रांगण तक जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व स्तर पर 19 देशों में एकल विद्यालय द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि बीरेंद्रनाथ दुबे, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रेमानंद त्रिपाठी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष संजन ¨सह, डा. पतंजलि केशरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, ओंकारनाथ दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह प्रशिक्षण 14 जून तक चलेगा।