ट्रेन से गिरकर पुलिस कर्मी घायल, रेफर
गढ़वा: कांडी थाना क्षेत्र के चेचरिया गांव निवासी अनिल राम शुक्रवार की रात ट्रेन से गिरकर घायल हो गया
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 06:32 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 06:32 PM (IST)
गढ़वा: कांडी थाना क्षेत्र के चेचरिया गांव निवासी अनिल राम शुक्रवार की रात ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस बल में कार्यरत अनिल राम अपने ससुराल मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कादल गांव से ड्यूटी करने रांची जा रहा था। वह मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हुआ था। इस बीच उंटारी रोड स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें