एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गढ़वा के मनीष को कांस्य पदक
गढ़वा: 14वीं सीनियर झारखंड राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता रामगढ़ जिले के रजरप्पा में आयोजित की गई है।
गढ़वा: 14वीं सीनियर झारखंड राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता रामगढ़ जिले के रजरप्पा में आयोजित की गई है। यह प्रतियोगिता नौ जून से दस जून तक चलेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिले से 15 सदस्यीय टीम शुक्रवार को रवाना हुई है। प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को ऊंची कूद में गढ़वा जिले के मनीष कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। मनीष के कांस्य पद जीतने पर गढ़वा के विभिन्न खेल संगठन के लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वाले में एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन अमृत शुक्ला, अध्यक्ष शिवकुमार पांडेय, सचिव आलोक मिश्रा, कोषाध्यक्ष जुनाहुद्दीन खान, डा. पतंजलि केसरी, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक, उपाध्यक्ष उदयनारायण तिवारी, विजय केसरी, उमेश सहाय, मनीष केशरी, ओमप्रकाश तिवारी, कौशलेश तिवारी, सत्येन्द्र प्रसाद यादव, अजयकांत, अर¨वद दूबे, रामाशंकर ¨सह, चन्द्रबहादुर ¨सह, किशोर कुणाल, विकास कुमार, अजय गुप्ता, अर¨वद कुमार, जगरनाथ राम, उपेन्द्र कुमार, प्रणय कुमार आदि का नाम शामिल है।