खोजी कुत्ते के सहारे चोरों तक पहुंचने की कोशिश
कांडी -थाना क्षेत्र के खुटहेरिया गांव के दुरबिजवा डीह में गुरुवार की रात में हुई चोरी का उदभेदन करने के लिए शनिवार को पुलिस को खोजी कुत्ता का सहारा लेना पड़ा
संवाद सूत्र कांडी (गढ़वा): थाना क्षेत्र के खुटहेरिया गांव के दुरबिजवाडीह में गुरुवार की रात में हुई चोरी का खुलासा करने के लिए शनिवार को पुलिस को खोजी कुत्ता का सहारा लेना पड़ा। लेकिन खोजी कुत्ता भी चोरी का सुराक पाने में सफल नहीं हो सका। मालूम हो कि गुरुवार की रात में चोरों ने राम दयाल प्रसाद के घर में छह लाख की संपत्ति की चोरी हो गई थी। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। शनिवार को घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर खरसोता-कसनप सड़क के किनारे एक झोपड़ी में बक्सा अटैची फेंका हुआ पुलिस ने जब्त किया है। गांव के लोगों ने झोपड़ी में फेंका हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दिया। उक्त जगह पर दो बक्सा, 2 ट्रॉली बैग, 3 अटैची, 4 साइड बैग, 2 लेडीज पर्स एक कैमरा सहित काफी सामान फेंका हुआ मिला है। पुलिस द्वारा जदु नामक खोजी कुत्ते ने सामान फेंका हुआ जगह से कुछ दूर आसपास गया। लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली। एसडीपीओ बहामन टूटी व पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा कर मामले का जल्द खुलासा करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया। मौके पर थाना प्रभारी रामअवतार, एसआइ एस के महतो, विनोद कुमार , एएसआइ नकी इमाम खान सहित कई लोग उपस्थित थे।