सेविका को हटाने की मांग
भवनाथपुर पंडरिया पंचायत अंतर्गत घाघरा करमाही टोला के एक दर्जन ग्रामीणों ने विवाकृष्ण कोरवा समिता देवी सरिता देवी हीरामणि देवी मुनिया देवी सहित अन्य लोगो का नाम शामिल है।
भवनाथपुर: प्रखंड के पंडरिया पंचायत अंतर्गत घाघरा करमाही टोला के ग्रामीणों ने विधायक भानु प्रताप शाही को आवेदन देकर टोले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका प्रियंका देवी को हटाने की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि सेविका प्रियंका देवी व उसके पति धर्मेद्र यादव द्वारा पोषाहार वितरण में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। सेविका द्वारा केंद्र संचालित करने में भी मनमानी की जा रही है। करमाही टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुलने से बच्चों को भोजन भी नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों ने उक्त आंगनबाड़ी केंद्र की जांचोपरांत दोषी सेविका प्रियंका देवी को हटाते हुए सेविका पद हेतु पुन: चुनाव कराने की मांग की है। आवेदन देने वालों में मनोज कुमार सेठ, राजेश कोरवा, सुरेश यादव, बिरेन्द्र यादव, अरविद कोरवा,कृष्ण कोरवा, समिता देवी, सरिता देवी, हीरामणि देवी, मुनिया देवी सहित अन्य लोगो का नाम शामिल है।