सलसलादी में चला जागरूकता अभियान
कोविड-19 से बचाव को ले स सम्बंधित कोई लक्षण दिखे तो इसके तत्काल जानकारी प्रशासन को दें। मौके पर समिति के सदस्य विवेक कुमार ठाकुर ग्रामीण दानी बैठा कमलेश सिंह अवधेश पासवान सुरेश सिंह विश्वनाथ ठाकुर धर्मेंद्र पासवान लव पासवान आदि उपस्थित थे।
श्रीबंशीधर नगर: भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से सलसलादी गांव में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। समिति के सचिव अशोक चंद्रवंशी ने कहा कि पूरा देश खतरनाक महामारी की चपेट में है। प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रवासी मजदूरों के आने से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। हर गांव में बाहर काम करने गए लोग वापस आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में हम सबों को अधिक सजग रहने की जरूरत है। यदि आपके गांव घर में भी लोग आ रहे हैं, तो जानकारी रखें की वे जांच कराकर आ रहे हैं या नहीं। यदि उन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया गया है, तो उन्हें 14 दिनों तक एक अलग कमरे में रखें। इसके लिए उन्हें मानसिक रूप से तैयार करें। घर से अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलें। जरूरत के मुताबिक घर से निकलते समय मास्क या गमछा का प्रयोग अवश्य करें। शारीरिक दूरी का पालन हर हाल में करें।