बोलेरो के धक्के से युवक घायल
गढ़वा श्रीबंशीधरनगर थाना क्षेत्र के बंशीधर मोहल्ला निवासी शेरु कुमार उर्फ विकास कुमार मंगलवार को बोलेरो के धक्के से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शेरु कुमार सब्जी लेने के लिए श्रीबंशीधर नगर बाजार में गया था। इस दौरान अज्ञात बोलेरो ने उसे धक्का मार कर घायल कर दिया। उसके दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
गढ़वा : श्रीबंशीधरनगर थाना क्षेत्र के बंशीधर मोहल्ला निवासी शेरू कुमार उर्फ विकास कुमार मंगलवार को बोलेरो के धक्के से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शेरू कुमार सब्जी लेने के लिए श्रीबंशीधर नगर बाजार में गया था। इस दौरान अज्ञात बोलेरो ने उसे धक्का मार कर घायल कर दिया। उसके दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।