रिम्स भेजा गया रक्त का नमूना
गढ़वा सदर अस्पताल में इलाजरत रमना के कर्णपुरा गांव के मानपुर टोला निवासी रंजीत कुमार रवि के रक्त के नमूने को जांच के लिए गुरुवार को रिम्स रांची भेजा गया। बताते चलें कि रंजीत कुमार रवि विगत एक दिसंबर से सदर अस्पताल में इलाजरत था। उसका प्लेटलेट्स लगातार कम हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर डेंगू का संदिग्ध मरीज मानते हुए अस्पताल प्रबंधन ने रिम्स रांची में रक्त के नमूने को जांच के लिए भेजा है।
गढ़वा : सदर अस्पताल में इलाजरत रमना के कर्णपुरा गांव के मानपुर टोला निवासी रंजीत कुमार रवि के रक्त के नमूने को जांच के लिए गुरुवार को रिम्स रांची भेजा गया। बताते चलें कि रंजीत कुमार रवि विगत एक दिसंबर से सदर अस्पताल में इलाजरत था। उसका प्लेटलेट्स लगातार कम हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर डेंगू का संदिग्ध मरीज मानते हुए अस्पताल प्रबंधन ने रिम्स रांची में रक्त के नमूने को जांच के लिए भेजा है।