संगीतमय सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल
- मानस मंडली विशुनपुर गढ़वा उपस्थित थे।
गढ़वा : मानस मंडली विशुनपुर इकाई द्वारा सुंदरकांड का साप्ताहिक पाठ का आयोजन किया गया। मंगलवार को सहिजना स्थित सोमनाथ शिवमंदिर के निकट उमेश सिंह के निवास स्थान पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बताते चलें कि मानस मंडली के सदस्य सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार की शाम को पूर्व निर्धारित स्थान में सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन करते हैं। मौके पर मानस मंडली के सियाराम पांडेय ने कहा कि सुंदरकांड के पाठ से शांति व समृद्धि आती है। संगीतमय पाठ से वातावरण भक्तिमय होता है। मौके पर मानस मंडली के अरुण दूबे, आत्मा पांडेय, ब्रजेश पांडेय, अशोक कुमार पटवा, अभिमन्यु चौबे, राकेश कुमार तिवारी, मनोज दूबे, सतीश चौबे, सतीश धर दूबे, चंद्रशेखर दूबे, छोटेलाल तिवारी, रविद्र मिश्र, रविद्र नाथ तिवारी, आनंद मिश्र, सुनील कुमार गुप्ता, अजय चौबे, संजय कुमार, कृष्ण कुमार चौबे, अनिल प्रसाद कश्यप, अजीत कुमार, अनिल कुमार सोनी, सुखबीर पाल, रंजन दूबे, चंदन कुमार, बृज भूषण पांडेय समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।