Move to Jagran APP

गढ़वा में बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज

संवाद सहयोगी गढ़वा जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों के मामले बढ़ते जा रहे है। सोमवार को भी डेंगू पीड़ित एक मरीज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भर्ती किया गया मरीज सदर थाना क्षेत्र के गुर्दी गांव निवासी संजर खान है। वह गुजरात में विगत दो माह पूर्व काम करने गया था। वहां एक सप्ताह पूर्व उसकी तबियत खराब हो गई। जब उसकी रक्त जांच कराई गई तो कीट से जांच में उसे डेंगू पीड़ित पाया गया। इसके पश्चात संजर खान घर लौट आया और आज वह सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जिला मलेरिया सलाहकार अरविद कुमार द्विवेदी ने बताया कि कीट जांच में डेंगू पाए जाने पर उसे संदेहास्पद मरीज ही माना जाता है। संजर खान का एलाइजा टेस्ट कराने के लिए रक्त के नमूने को रिम्स रांची भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू पीड़ित कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि फिलवक्त सदर अस्पताल में एक अलग कक्ष में है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 06:34 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 06:34 PM (IST)
गढ़वा में बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज
गढ़वा में बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज

गढ़वा : जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों के मामले बढ़ते जा रहे है। सोमवार को भी डेंगू पीड़ित एक मरीज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भर्ती किया गया मरीज सदर थाना क्षेत्र के गुर्दी गांव निवासी संजर खान है। वह गुजरात में विगत दो माह पूर्व काम करने गया था। वहां एक सप्ताह पूर्व उसकी तबियत खराब हो गई। जब उसकी रक्त जांच कराई गई तो कीट से जांच में उसे डेंगू पीड़ित पाया गया। इसके पश्चात संजर खान घर लौट आया और वह सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जिला मलेरिया सलाहकार अरविद कुमार द्विवेदी ने बताया कि किट जांच में डेंगू पाए जाने पर उसे संदेहास्पद मरीज ही माना जाता है। संजर खान का एलाइजा टेस्ट कराने के लिए रक्त के नमूने को रिम्स रांची भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू पीड़ित कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि फिलवक्त सदर अस्पताल में एक अलग कक्ष में संजर खान को रखकर इलाज किया जा रहा है।

loksabha election banner

- पहले से ही इलाजरत हैं तीन डेंगू पीड़ित मरीज :

सदर अस्पताल में पहले से ही तीन डेंगू पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ टी पीयूष की देखरेख में सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। बताते चलें कि डेंगू पीड़ित मरीज का पहला मामला विगत 12 नवंबर को मझिआंव थाना क्षेत्र के पूरहे गांव निवासी विनोद ठाकुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिम्स रांची में भेजे गए रक्त के नमूने का एलाइजा टेस्ट में डेंगू व चिकुनगुनिया पीड़ित पाया गया है। वहीं 16 नवंबर को नई दिल्ली से काम कर घर लौटे डंडई थाना क्षेत्र के लवाही कला निवासी अजय कुमार रवि व विधानसभा चुनाव कराने अपनी बटालियन के साथ असम से आए आईटीबीपी के जवान दीपक कुमार को डेंगू के संदेहास्पद मरीज के रुप में भर्ती कराया गया था। इन दोनों का भी एलाइजा टेस्ट में डेंगू व चिकुनगुनिया पीड़ित पाया गया है। विनोद ठाकुर व अजय कुमार रवि के परिजनों के आग्रह पर चिकित्सक ने तीन दिनों में जांच के लिए सदर अस्पताल आने व बिल्कुल रेस्ट में रहने की शर्त पर घर जाने की इजाजत दे दी है। वहीं दीपक कुमार अभी भी सदर अस्पताल के विशेष कक्ष में भर्ती है।

- क्या कहते हैं चिकित्सक :

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ टी पीयूष का कहना है कि पहले से इलाजरत तीनों मरीजों का प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ रहा है। 14 दिनों बाद इन तीनों का फिर से रक्त का नमूना रिम्स रांची भेजकर एलाइजा टेस्ट कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाए जाने के बाद ही पूर्णत: ठीक कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि गढ़वा में प्लेटलेट्स जांच की सुविधा है। इससे डेंगू पीड़ित मरीज की स्थिति में सुधार की जानकारी ली जा सकती है। सामान्य व्यक्ति में डेढ़ लाख से तीन लाख तक प्लेटलेट्स होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.