शहर में छठ घाटों की हो रही है सफाई : अध्यक्ष
फोटो- 23- विभिन्न छठ घाट के पदाधिकारियों के साथ बैठक करती नप अध्यक्ष पिकी केसरी संवाद सहयोगी गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पिकी केसरी ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न छठ घाट के पदाधिकारियों व वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की। पिकी केसरी ने कहा कि नगर परिषद द्वारा सभी छठ घाट की साफ- सफाई जोर शोर से किया जा रहा है। छठ घाट पर जेसीबी मशीन के अलावे सफाई कर्मी द्वारा घाट की सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि दानरो नदी में अस्थाई पीपा पुल का निर्माण किया जाएगा। ताकि टंडवा से आने वाले छठव्रतियों को किसी भी तरह का कोई दिक्कत न हो। बैठक में मुख्य रूप से अमित पांडेय मणि मुकुट सोरेन फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष विमल शर्मा स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष विनोद जायसवाल वार्ड पार्षद अंजू देवी घनश्याम प्रसाद दिनेश गोड़ मीरा कुमारी कमला देवी विनोद प्रसाद गजाला सिद्दिकी सहित कई लोग उपस्थित थे।
गढ़वा : नगर परिषद अध्यक्ष पिकी केसरी ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न छठ घाट के पदाधिकारियों व वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की। पिकी केसरी ने कहा कि नगर परिषद द्वारा सभी छठ घाट की साफ- सफाई जोर शोर से की जा रही है। छठ घाट पर जेसीबी मशीन के अलावे सफाई कर्मी द्वारा घाट की सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि दानरो नदी में अस्थाई पीपा पुल का निर्माण किया जाएगा। ताकि टंडवा से आने वाले छठव्रतियों को किसी भी तरह का कोई दिक्कत न हो। बैठक में मुख्य रूप से अमित पांडेय, मणि मुकुट सोरेन, फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष विमल शर्मा, स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष विनोद जायसवाल, वार्ड पार्षद अंजू देवी, घनश्याम प्रसाद, दिनेश गोड़, मीरा कुमारी, कमला देवी, विनोद प्रसाद, गजाला सिद्दिकी सहित कई लोग उपस्थित थे।