सहजयोग को लेकर कार्यशाला आयोजित
फोटो- 27- सहजयोग पर आयोजित कार्यशाला में उपस्थित लोग संवाद सूत्र गढ़वा शहर के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डन में सहजयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमाताजी निर्मला देवी के फोटो के ऊपर माल्यार्पण कर तथा गणेश भजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सहजयोगी शशि द्वेवेदी ने सहजयोगी की संस्थापिका श्रीमाताजी निर्मलादेवी के जीवनी तथा सहजयोग के ऊपर संक्षिप्त रूप से
गढ़वा : शहर के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डन में सहजयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमाताजी निर्मला देवी के फोटो के ऊपर माल्यार्पण कर तथा गणेश भजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सहजयोगी शशि द्विवेदी ने सहजयोगी की संस्थापिका श्रीमाताजी निर्मलादेवी के जीवनी तथा सहजयोग के ऊपर संक्षिप्त रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह विशुद्ध रूप से कुंडलिनी जागरण की प्रक्रिया है तथा पूर्णत: वैज्ञानिकता पर आधारित है। यह एक इल्म है ,एक तरीका है। जिसके माध्यम से व्यक्ति उस परम चैतन्य को जाना जा सकता है। यह कुंडलिनी जागरण गुरु कृपा से ही संभव है, यह एक जीवंत क्रिया है। जैसे जैसे व्यक्ति मूलाधार से सहस्त्रार की ओर बढ़ता है ,चक्रो के हिसाब से उसकी शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, बौद्धिक आदि समस्याओं का समाधान होता जाता है । अंतत: व्यक्ति खुद परमात्मा को समर्पित करने में सक्षम हो जाता है तथा मन की शांति को प्राप्त करता है। उन्होंने बताया कि अभी सहजयोग 150 से अधिक देशो में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में आये सभी लोगों को आत्मसाक्षात्कार की प्रकिया कराई गई तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से सहजयोग के ऊपर एक क्लिप दिखाई गई। गढ़वा में पिपरा कला स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पूरब में शशि के मकान में हर रविवार को ध्यान होता है तथा लोगो सहज योग ध्यान की विधि सिखाई जाती है। कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने आत्मसाक्षात्कार की विधि को जाना। कार्यक्रम में रांची, रेनुकूट, डालटनगंज, गढ़वा के सहजयोगियों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरषों ने भाग लिया।