Move to Jagran APP

जन संवाद केंद्र ने चलाया जागरूकता अभियान

फोटो- 25- जन जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोग संवाद सूत्र गढ़वा मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र की टीम द्वारा गढ़वा प्रखण्ड के उड़सुगी करुआ कला रंका बौरिया पंचायत में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री जिला शिकायत निवारण समन्वयक विकास कुमार सोनी द्वारा ग्रामीणों को मुख्यमंत्री जनसंवाद से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी गयीद्य मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाय

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 06:40 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:40 PM (IST)
जन संवाद केंद्र ने चलाया जागरूकता अभियान
जन संवाद केंद्र ने चलाया जागरूकता अभियान

गढ़वा : मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र की टीम द्वारा गढ़वा प्रखण्ड के उड़सुगी, करुआ कला , रंका बौरिया पंचायत में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री जिला शिकायत निवारण समन्वयक विकास कुमार सोनी द्वारा ग्रामीणों को मुख्यमंत्री जनसंवाद से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी गयी। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, 1 रुपये में महिलाओं के लिए संपत्ति का निबंधन, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना, मिशन इंद्र धनूष, मेधा छात्रवृति योजना, दूधारू मवेशी वितरण कार्यक्रम योजना, मिनी डेयरी योजना, उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, जननी सुरक्षा योजना, चुप्पी तोड़ अभियान आदि की जानकारी दी गयी। साथ ही इन योजनाओं के लाभ लेने हेतु जागरूक करने का कार्य किया गया। इस मौके पर पंचायत के पंचायत सचिव , मुखिया ,वार्ड सदस्य , सखी मंडल , ग्रामीण मौ•ाूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.