Move to Jagran APP

सोनदाग व मानपुर में चला जागरूकता अभियान

फोटो- जीएआरपी- 12- जागरूकता अभियान में शामिल लोग संवाद सूत्र रंका मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र की टीम द्वारा रंका प्रखंड के सोनदाग मानपुर व विश्रामपुर में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत लोगों को सरकार द्वारा जनहित से जुड़ी चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को वज्रपात से बचाव से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से दी गई तथा बताए गए उपायों पर अमल करने का आह्वान ग्रामीणों से किया गया। साथ ही पोषण अभियान के तहत बढ़ते शिशु की निगरानी व स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी जल शक्ति अभियान वर्षा के पानी का संग्रहण करने आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला शिकायत निवारण समन्वयक विकास कुमार सोनी प्रशिक्षक निशित कुमार सिन्हा द्वारा कृषि आशीर्वाद योजना आयुष्मान भारत योजना सुकन्या योजना मेधा छात्रवृति योजना समेत विभिन्न योजनाओ के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। मौके पर सखी मंडल पंचायत प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 07:14 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:23 AM (IST)
सोनदाग व मानपुर में चला जागरूकता अभियान
सोनदाग व मानपुर में चला जागरूकता अभियान

रंका: मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र की टीम द्वारा रंका प्रखंड के सोनदाग, मानपुर व विश्रामपुर में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत लोगों को सरकार द्वारा जनहित से जुड़ी चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को वज्रपात से बचाव से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से दी गई तथा बताए गए उपायों पर अमल करने का आह्वान ग्रामीणों से किया गया। साथ ही पोषण अभियान के तहत बढ़ते शिशु की निगरानी व स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी, जल शक्ति अभियान, वर्षा के पानी का संग्रहण करने आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला शिकायत निवारण समन्वयक विकास कुमार सोनी, प्रशिक्षक निशित कुमार सिन्हा द्वारा कृषि आशीर्वाद योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुकन्या योजना, मेधा छात्रवृति योजना समेत विभिन्न योजनाओ के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। मौके पर सखी मंडल, पंचायत प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.