जिस घर पर नहीं था झंडा वहां केशरी ने लगाया तिरंगा
जिस घर पर नहीं था झंडा वहां केशरी ने लगाया तिरंगा
जिस घर पर नहीं था झंडा वहां केशरी ने लगाया तिरंगा
संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। जिस घर पर तिरंगा झंडा नहीं है उस घर पर रविवार को पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र केशरी की ओर से तिरंगा झंडा लगाया गया। रामचंद्र केशरी ने श्री बंशीधर नगर, सगमा व धुरकी प्रखंड का भ्रमण कर जिस घर पर तिरंगा नहीं था उस घर पर तिरंगा झंडा लगाया तथा घरवालों से पूरे धूमधाम के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का आग्रह किया। मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मथुरा पासवान, सलीम अंसारी, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, सीताराम जायसवाल, सुनील चंद्रवंशी, शिव प्रसाद उरांव, सुनील प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे।