कार्यपालक अभियंता समेत चार के विरुद्ध न्यायालय में परिवाद दायर
कांडी कांडी प्रखंड के सरकोनी निवासी गुंजन सिंह ने 2
कांडी : प्रखंड के सरकोनी निवासी गुंजन सिंह ने 28 फरवरी को गढ़वा व्यवहार न्यायालय में चार लोगों के विरुद्ध परिवाद दायर किया है। जिन लोगों के विरुद्ध गुंजन सिंह ने परिवाद दायर किया है उनमें महेंद्र कुमार चौधरी कार्यपालक पदाधिकारी विशेष प्रमंडल गढ़वा, मनोज केसरी कनीय अभियंता विशेष प्रमंडल गढ़वा, सुरेश पासवान सहायक अभियंता विशेष प्रमंडल गढ़वा तथा अरविद तिवारी संवेदक का नाम शामिल है। उक्त सभी के विरुद्ध गाली ग्लौज करते हुए मारपीट करने व पूरे परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया परिवादी ने लगाया है। परिवादी के अनुसार 24 फरवरी को पुल के घटिया निर्माण के विरुद्ध निर्माण स्थल पर जाकर शिकायत करने के दौरान उपरोक्त लोगों द्वारा बिना जाने पूछे गाली ग्लौज व मारपीट किया जाने लगा। गुंजन सिंह ने न्यायालय से इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।