विज्ञान प्रदर्शनी में फ्यूचर ऑफ मेराल की झलक
इंसान की सभी सफलता तथा असफलता विज्ञान पर निर्भर है इंसान की सभी सफलता तथा असफलता विज्ञान पर निर्भर है इंसान की सभी सफलता तथा असफलता विज्ञान पर निर्भर है
मेराल: एसडी मेमोरियल एकेडमी में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अंचलाधिकारी राकेश सहाय, बीडीओ मनोज कुमार तिवारी, थाना प्रभारी गुप्तेश्वर तिवारी, शिक्षक मनोज चौधरी, आलोक कुमार तथा निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि कर किया। प्रदर्शनी में कक्षा 4 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा कई आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किये गये। जिनमें फ्यूचर मॉडल ऑफ मेराल, स्वच्छ भारत अभियान, हाइड्रोलिक क्रेन, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, फोटो¨सथेसिस, ड्रोन, ज्वालामुखी, बोगीबील ब्रिज, हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी ,स्ट्रीमर, एयरपोर्ट, वर्किंग लंग्स, ¨वड एनर्जी ,एवं रॉकेट शामिल थे। मॉडल का निरीक्षण करने के बाद अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि वर्तमान वैज्ञानिक युग में इंसान की सभी सफलता तथा असफलता विज्ञान पर निर्भर है। उन्होंने बच्चों की सोच तथा उनके मेहनत की तारीफ करते हुए कहा की कड़ी मेहनत के साथ आप हर तरह की सफलता को हासिल कर सकते हैं। बीडीओ मनोज कुमार तिवारी तथा थाना प्रभारी गुप्तेश्वर तिवारी ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि आपके द्वारा बनाए गए सभी मॉडल आकर्षक हैं। यह आपके तथा अन्य बच्चों को भविष्य में विज्ञान के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। मौके पर शिक्षक मनोज चौधरी, आलोक कुमार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, डॉ. लाल मोहन, समाजसेवी अजय गुप्ता, पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सूर्यदेव तिवारी, चंद्रमणि पाठक, मुखिया विजय ¨सह, जहूर रंगसाज, जैनेंद्र उर्फ बबलू ¨सह, शिक्षक दिलीप कुमार मिश्र आदि लोगों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल्स पर विस्तार से प्रकाश डाला। मॉडल्स बनाने वाले विद्यार्थियों में आकांक्षा, मेघा, अर्पणा, वंदना, राहुल, हर्ष, कन्हैया तिवारी, बेलाल अंसारी प्रियांशु ¨सह, विकास, अंशुमन, शिवम, मनदीप आदि का नाम शामिल है। कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य अरुण कुमार द्वारा किया गया।