Move to Jagran APP

आरुणि और एकलव्य जैसे शिष्य बनाने की जरूरत

आरुणि और एकलव्य जैसा शिष्य बनाए आरुणि और एकलव्य जैसा शिष्य बनाए आरुणि और एकलव्य जैसा शिष्य बनाए आरुणि और एकलव्य जैसा शिष्य बनाए

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 05:59 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 05:59 PM (IST)
आरुणि और एकलव्य जैसे शिष्य बनाने की जरूरत
आरुणि और एकलव्य जैसे शिष्य बनाने की जरूरत

गढ़वा: एआरडी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की  प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक पीके दुबे और प्राचार्या अणिमा पांडेय द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। पीके दुबे ने कहा कि सही मायने में शिक्षकों का सम्मान तब माना जाएगा जब हम सभी लोग डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए मार्गों पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि गुरु का अर्थ होता है अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला। इसलिए गुरु भी अपना कर्तव्य को समझते हुए आरुणि और एकलव्य जैसा शिष्य बनाए। अणिमा पांडेय ने गुरु की महिमा पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। साथ ही गुरु और शिष्य दोनों के कर्तव्य को बताया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या ब्यूटी कुमारी, शिक्षक जितेंद्र कुमार चौबे, कैलाशपति तिवारी, वारिस अंसारी, सुमन कुमारी, मोनिका कुमारी, रानी कुमारी, पूर्णिमा ¨सह, पूनम देवी, प्रीति कुमारी, अनिता देवी, राजीव कुमार दुबे, ब्रजेंद्र किशोर तिवारी, जूही कुमारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.