ं प्रारंभिक आकलन परीक्षा संपन्न
चिनियां: प्रखंड मुख्यालय स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय में प्रारंभिक आकलन जांच परीक
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 04:45 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 04:45 PM (IST)
चिनियां: प्रखंड मुख्यालय स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय में प्रारंभिक आकलन जांच परीक्षा आयोजित की गई। 25 व 26 जून को हिन्दी, अंग्रेजी व गणित की परीक्षा ली गई। परीक्षा में वर्ग सात, आठ एवं नौ के कुल 106 छात्रों ने भाग लिया। यह परीक्षा कल्याण विभाग द्वारा संचालित झारखंड राज्य के सभी विद्यालयों में ली जा रही है। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजकुमार राम एवं केंद्राधीक्षक लालेश्वर ¨सह की देखरेख में परीक्षा ली गई। उतर पुस्तिका को सील बंद कर मूल्यांकन के लिए जिला कल्याण कार्यालय गढ़वा भेज दिया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक जयप्रकाश गुप्ता, मनोज साव, स्मिता यादव, उषा किरण, रामचंद्र आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें