नाला में डूब कर बच्ची की मौत
संवाद सहयोगी, गढ़वा: सदर प्रखंड के पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र व आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास आम्रपाली आम के पौधे लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने बताया कि उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा तथा सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने इसे लेकर विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बिरसा कृषि विज्ञान केंद्र , गढ़वा में 37 रुपए प्रति पौध की दर से आम्रपाली आम के पौधे उपलब्ध हैं। इसके लिए सभी मुखिया व पंचायत सचिवों को 14 वीं वित की राशि से पौधा खरीद कर पंचायत सचिवालय परिसर, आंगनबाड़ी केंद्र व स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में लगाने को कहा गया है। साथ ही उन्हें पौधों की देखरेख करने को भी कहा गया है।
गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के हरैया गांव में शनिवार को नाला में डूबने से पांच वर्षीया मधु कुमारी की मौत हो गई। वह सदर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी ज्वाला ¨बद की पुत्री थी। जानकारी के अनुसार मधु कुमारी की मां अपने मायके हरैया में बटाई पर खेत ली थी। उसमें शनिवार को धनरोपनी कर रही थी। मधु कुमारी व उसकी एक वर्षीया बहन धान खेत के निकट ही खेल रहे थे। इस बीच मधु कुमारी पास स्थित नाला में नहाने चली गई तथा नाला में डूबने लगी। किसी व्यक्ति की उस पर नजर पड़ी तो उसने हल्ला किया। जब तक उसे पानी से बाहर निकाला गया, उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। आनन फानन में परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक के पास ले जाया ही जा रहा था कि उसने दम तोड़ दिया। अपनी पुत्री की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां के रुदन से सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।