Move to Jagran APP

परिहारा में मारपीट, वार्ड सदस्य समेत तीन घायल

संवाद सहयोगी, गढ़वा: सदर थाना क्षेत्र के परिहारा गांव में गुरुवार को हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष की वार्ड सदस्य संगीता देवी व उसका पुत्र रविशंकर कुमार तथा दूसरे पक्ष की मुन्नी देवी शामिल है। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज किया गया है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी का अपनी गोतनी यशवंती देवी के साथ पहले से भूमि विवाद चल रहा है। मुन्नी देवी के अनुसार यशवंती देवी ने पुलिस को सूचना देकर बुलाई थी कि मुन्नी देवी के घर शराब चुलाई व बिक्री का अवैध धंघा चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच के दौरान वार्ड सदस्य संगीता देवी को वहां बुला लिया। संगीता देवी ने भी शराब के अवैध धंधे चलाए जाने की बात पुलिस को बता दी थी। वहां से पुलिस को जाने के बाद मुन्नी देवी व संगीता देवी में नोकझोंक शुरु हो गया था। बाद में दोनों पक्ष के लोग इसी बात पर आपस में मारपीट कर बैठे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 05:22 PM (IST)
परिहारा में मारपीट, वार्ड सदस्य समेत तीन घायल
परिहारा में मारपीट, वार्ड सदस्य समेत तीन घायल

गढ़वा: सदर थाना क्षेत्र के परिहारा गांव में गुरुवार को हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष की वार्ड सदस्य संगीता देवी व उसका पुत्र रविशंकर कुमार तथा दूसरे पक्ष की मुन्नी देवी शामिल है। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज किया गया है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी का अपनी गोतनी यशवंती देवी के साथ पहले से भूमि विवाद चल रहा है। मुन्नी देवी के अनुसार यशवंती देवी ने पुलिस को सूचना दी थी कि मुन्नी देवी के घर शराब चुलाई व बिक्री का अवैध धंधा चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच के दौरान वार्ड सदस्य संगीता देवी को वहां बुला लिया। संगीता देवी ने भी शराब के अवैध धंधे चलाए जाने की बात पुलिस को बता दी थी। वहां से पुलिस को जाने के बाद मुन्नी देवी व संगीता देवी में नोकझोंक शुरु हो गई। बाद में दोनों पक्ष के लोग इसी बात पर आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.