Move to Jagran APP

भूमि विवाद को ले मारपीट में तीन घायल

फोटो 9- घायल फोटो 10- घायल संवाद सहयोगी, गढ़वा: सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार की देर शाम हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में प्रथम पक्ष के अशोक साह व उसका भाई उदय साह तथा दूसरे पक्ष का विनोद साह शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार अशोक साह व विनोद साह के बीच मकान व जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम हुई वर्षा का पानी घर के आंगन से निकालने को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे से ¨भड़ गए। इस घटना में अशोक साह, उदय साह, विनोद साह के अलावा दोनों पक्ष के कई अन्य लोगों को भी मामूली चोट लगी है। मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 06:40 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 06:40 PM (IST)
भूमि विवाद को ले मारपीट में तीन घायल
भूमि विवाद को ले मारपीट में तीन घायल

गढ़वा: सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार की देर शाम हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में प्रथम पक्ष के अशोक साह व उसका भाई उदय साह तथा दूसरे पक्ष का विनोद साह शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार अशोक साह व विनोद साह के बीच मकान व जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम हुई वर्षा का पानी घर के आंगन से निकालने को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। इस घटना में अशोक साह, उदय साह, विनोद साह के अलावा दोनों पक्ष के कई अन्य लोगों को भी मामूली चोट लगी है। मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.