कई लूटकांडों का आरोपित राजा पासवान गिरफ्तार
नगर उंटारी: पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र में हुई लूट व डकैती कांड के आरोपी हेन्हो गांव निवासी मन
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 04:52 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 04:52 PM (IST)
नगर उंटारी: पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र में हुई लूट व डकैती कांड के आरोपी हेन्हो गांव निवासी मनीष पासवान उर्फ राजा पिता हीरालाल पासवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद मनीष को रांची न्यायालय में हाजिर करने के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि मनीष पासवान उर्फ राजा रांची जिले के जगन्नाथपुर थाना सहित विभिन्न थाना व नगर उंटारी थाना क्षेत्र में हुई लूट व डकैती की घटनाओं में शामिल रहा है। मनीष को कई थानों की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। वह काफी दिनों से पुलिस पकड़ से बाहर था। जानकारी के अनुसार वह रांची के कई थाना क्षेत्रों में डकैती व लूट की घटना में वांछित था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें