मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में चार घायल
गढ़वा : जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। इनमें भगवान म
गढ़वा :
जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। इनमें भगवान महतो, कुलवंती देवी, विकास कुमार व लालदेव राम शामिल हैं। इन सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मेराल थाना क्षेत्र के विकताम गांव के गुलेरियाडीह टोला निवासी भगवान महतो की पत्नी कुलवंती देवी अपने घर के बगल स्थित सरकारी चापाकल पर पानी लेने गई थी। इस बीच वहां पहुंचे उसके पड़ोसी रूपनारायण महतो की पत्नी बसंती देवी से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। इसके बाद वहां रूपनारायण महतो पहुंचकर कुलवंती देवी से झगड़ने लगा। बीच बचाव के लिए भगवान महतो के आने पर रूपनारायण महतो उससे उलझ गए। उसने भगवान महतो को लोहे का रड से मारकर घायल कर दिया। साथ ही कुलवंती देवी को भी रड से पिटाई कर दी। इस मामले को लेकर रूप नारायण महतो व बसंती देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं मारपीट की एक अन्य घटना सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में घटी। प्रतापपुर गांव निवासी लालदेव राम की रैयती जमीन में उनके पड़ोसी सड़क बनाने का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए उन लोगों ने सोमवार की रात ट्रैक्टर से मिट्टी लाकर खेत में डाल दिया था। इस पर लालदेव राम व उनके पुत्र विकास कुमार ने सड़क बनाने से मना किया तो उनलोगों ने पिता-पुत्र को पीटकर घायल कर दिया।