Move to Jagran APP

जुआ में हारने के बाद खाया जहर

संवाद सहयोगी, गढ़वा: जुआ में हार कर एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को ससमय उसके आत्महत्या करने की जानकारी मिल जाने से उसकी जान बच गई। मामला पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के मायापुर गांव का है। बिहारी प्रसाद का पुत्र विकास कुमार साह ने दीपावली की रात तथा उसके अगले दिन जुआ के खेलते हुए बड़ी रकम हार गया था। उसने कितनी रकम गंवाई है, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। हार के सदमें में उसने गुरुवार की रात बिना खाए पीए बिताया। शुक्रवार की सुबह उसने अपनी मां से कुछ पैसे की मांग की। उसकी मां ने घर में पैसा नहीं होने की बात कही तो वह चुपचाप घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब वह घर वापस आया तो उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। क्योंकि उसने आत्महत्या के इरादे से जहरीला पदार्थ खा लिया था। आनन फानन में उसे सदर अस्पताल गढ़वा लाया गया। इलाज के बाद उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 04:31 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 04:31 PM (IST)
जुआ में हारने के बाद खाया जहर
जुआ में हारने के बाद खाया जहर

गढ़वा: जुआ में हार से निराश कर एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को ससमय उसके आत्महत्या करने की जानकारी मिल जाने से उसकी जान बच गई। मामला रेहला थाना क्षेत्र के मायापुर गांव का है। बिहारी प्रसाद का पुत्र विकास कुमार साह ने दीपावली की रात तथा उसके अगले दिन जुआ के खेलते हुए बड़ी रकम हार गया। उसने कितनी रकम गंवाई है, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। हार के सदमें में उसने गुरुवार की रात बिना खाए पीए बिताया। शुक्रवार की सुबह उसने अपनी मां से कुछ पैसे की मांग की। उसकी मां ने घर में पैसा नहीं होने की बात कहा तो वह चुपचाप घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब वह घर वापस आया तो उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। क्योंकि उसने आत्महत्या के इरादे से जहरीला पदार्थ खा लिया था। आनन फानन में उसे सदर अस्पताल गढ़वा लाया गया। इलाज के बाद उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.