अज्ञात वाहन के धक्के से उवि के आदेशपाल की मौत
कांडी थाना छेत्र के ग्राम मोरबे निवासी उपेन्द्र प्रसाद उम्र 40 वर्ष की मौत सड़क हादसे में हो गई। मृतक बड़की सलैया हाई स्कूल में आदेश पाल के रुप में कार्यरत थे। मृतक गत रात इण्टरसिटी से उतर कर अपने घर मोरबे पैदल जा रहे थे।भंडरिया गांव के मझिआंव सुन्डीपुर मुख्य सड़क पर रात्रि में अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया तथा घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सवारी वाहन से जा रहे लोगों ने मृतक की पहचान कर घटना कि सुचना कांडी थाना को दिया ।कांडी पुलिस ने दलबल के साथ घटना अस्सथल पहुच घटना के बारे में जानकारी लेते हुए सव को कब्तीजे में ले कांडी थाना लायी ।कागदी प्रकृया के बाद सव कोअन्त परिक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया।मृतक का शसुराल कांडी निवासी प्रेम सोनी के घर थी उपेन्द्र प्रसाद का आचानक मौत की सुचना मिलते घर गांव व शसुराल में शोक का लहर ब्याप्त है ।
कांडी : थाना क्षेत्र के ग्राम मोरबे निवासी उपेन्द्र प्रसाद 40 वर्ष की मौत शु्क्रवार की रात सड़क हादसे में हो गई। मृतक पलामू जिले के बड़की सलैया हाई स्कूल में आदेशपाल के रुप में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार उपेंद्र प्रसाद शुक्रवार की रात इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतर कर अपने घर मोरबे पैदल जा रहे थे। भंडरिया गांव के मझिआंव सुन्डीपुर मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सवारी वाहन से जा रहे कुछ लोगों ने मृतक की पहचान कर घटना की सूचना कांडी थाना को रात में ही दी। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर थाना ले आई। शनिवार की सुबह में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया। जहां पोस्टमार्टम के उपरांत उपेंद्र के शव को उनके परिजन को सौंप दिया। मृतक का ससुराल कांडी निवासी प्रेम सोनी के घर था। उपेन्द्र की दुर्घटना में मौत हो जाने की सूचना के बाद ससुराल में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उपेंद्र को किस वाहन ने धक्का मारा इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।