Move to Jagran APP

राज्य में बढ़ते अपराध के खिलाफ फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य में जंगल राज के खिलाफ सीएम के विरोध में पुतला दहन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 05:15 AM (IST)
राज्य में बढ़ते अपराध के खिलाफ फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
राज्य में बढ़ते अपराध के खिलाफ फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य में जंगल राज के खिलाफ रविवार की शाम एनएच 75 पर बस स्टैंड में सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व भाजपाई, ओमप्रकाश गुप्ता के आवास से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतले के साथ नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पहुंचे जहां पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि राज्य में जंगल राज कायम हो गया है। हेमंत सोरेन सरकार के 9 महीने के कार्यकाल में करीब 12 सौ से ऊपर बहू बेटियां अत्याचार का शिकार हुई हैं। राज्य में बलात्कार, हत्या, भ्रष्टाचार आम हो गया है। अपराधियों व असामाजिक तत्वों के सामने सरकार लाचार बन हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। दुष्कर्मियों व अपराधियों को सजा देने में सरकार व प्रशासन अक्षम साबित हो रही है। विधायक भानु प्रताप शाही क्षेत्र से सदन तक पूरे राज्य में व्याप्त कुव्यवस्था पर पुरजोर विरोध करते आ रहे हैं। लेकिन भ्रष्ट, अंधी, बहरी व गूंगी सरकार ऐसे घृणित अपराध को रोकने में विफल साबित हो रही है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। जब बहू-बेटियों का इज्जत ही नहीं बचेगा तो ऐसी सरकार की क्या जरूरत है। हेमंत सरकार के ऐसे कुकृत्य व घृणित कार्य का भाजपा पूरे राज्य में पुरजोर विरोध करती है। मौके पर वरिष्ठ नेता सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, लक्ष्मण राम, ओमप्रकाश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि (शहरी) अशोक सेठ, विधायक प्रतिनिधि (ग्रामीण) लाल मोहन यादव, संजय कसेरा, अभिषेक चौबे, सत्यनारायण पांडेय, सोनू पांडेय, नीरज कुमार, विवेकानंद पांडेय, अभय सोनी, प्रशांत सिंह, सुधीर प्रजापति, अशोक सिंह, अकलू बैठा, सोहराय चौधरी, संतोष सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.