थाना पुलिस ने आठ पशुधन को जिम्मानामा पर मुखिया को सौंपा
संवाद सूत्र मझिआंव(गढ़वा) एसआई विवेक पंडित के नेतृत्व में ती दिन पूर्व रपुरा गांव से पशु त
संवाद सूत्र, मझिआंव(गढ़वा): एसआई विवेक पंडित के नेतृत्व में ती दिन पूर्व रपुरा गांव से पशु तस्कर समेत आठ मवेशी को जब्त किया था। जब्ती के आलोक में न्यायालय द्वारा आदेश प्राप्त अनुसार रविवार को खरसोता पंचायत के मुखिया राजेंद्र मेहता को सभी पशुओं को खेती बारी करने एवं सुरक्षित रखने हेतु सुपुर्द कर दिया गया। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी कंचन रजक ने बताया कि सभी जब्त की गई पशुओं को मुखिया राजेंद्र कुमार मेहता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि गरीब किसानों के लिए सभी पशुधन को वितरण कर सके। किसान सुनेश्वर राम, अजय मेहता एवं तुलसी चौधरी समेत कुल आठ किसानों के बीच पशुधन को वितरित की गई है। साथ ही समय पर पशु चारा सभी मवेशी को देने का निर्देश दिया गया है। ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व योगी सेना के सदस्यों द्वारा नाबालिग पशु तस्कर के साथ मवेशी को पकड़ा गया था। इसके बाद मझिआंव थाना पुलिस को सूचित की गई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेक पंडित दल बल के साथ रपुरा गांव पहुंचे। इसी बीच एक नाबालिग मवेशी तस्कर के साथ आठ पशुओं को जब्त किया गया था।