Move to Jagran APP

ऑटो चालक यातायात नियमों का सख्ती से करें पालन

- गढ़वा जिला टेम्पु मालिक चालक संघ की बैठक संपन्न पुरानी कमिटी को किया गया भंग फोटो- 12- बैठक में उपस्थित टेम्पु मालिक चालक संघ के लोग संवाद सहयोगी गढ़वा गढ़वा जिला टेम्पु मालिक चालक संघ के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को बालिका उच्च विद्यालय के मैदान में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी कृष्णा कुमार उपस्थित थे। ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा में सभी लोगों को सहयोग करने की जरूरत है। शहर में आए दिन दुर्घटना हो रही है। दुर्घटना में कई लोगों की मौत भी हो जाती है। जिसके कारण परेशानी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि शहर को जाम से मुक्त कराया जाएगा। यातायात निमयों का पालन सभी लोगों को करने की जरूरत है। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके विरूद्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 11:05 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 11:05 PM (IST)
ऑटो चालक यातायात नियमों का सख्ती से करें पालन
ऑटो चालक यातायात नियमों का सख्ती से करें पालन

गढ़वा : गढ़वा जिला टेंपू मालिक चालक संघ के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को बालिका उच्च विद्यालय के मैदान में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी कृष्णा कुमार उपस्थित थे। ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा में सभी लोगों को सहयोग करने की जरूरत है। शहर में आए दिन दुर्घटना हो रही है। दुर्घटना में कई लोगों की मौत भी हो जाती है। जिसके कारण परेशानी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि शहर को जाम से मुक्त कराया जाएगा। यातायात नियमों का पालन सभी लोगों को करने की जरूरत है। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा ऑटो चालक जहां-तहां ऑटो रोककर सवारी लेते हैं। जिसके कारण शहर में जाम की स्थिति बन जाती है। बैठक के अंत में पुरानी कमिटी को भंग किया गया। भंग करने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष मो. शफीक अंसारी को बनाया गया। इसकी जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि पुरानी कमिटी को भंग किया गया है। आगामी 16 मार्च को आम सभा किया जाएगा। आम सभा होने के बाद पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव में भाग लेना चाहते है वे अपना नामांकन पांच मार्च से 10 मार्च तक आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी कृष्णा कुमार द्वारा जो निर्देश दिया गया है उसे पालन किया जाएगा। शहर में ऑटो से जाम की स्थिति उत्पन्न न हो उसका पूरा ख्याल ऑटो चालक रखेंगे। बैठक में मुख्य रूप से संघ के संरक्षक सूरज कुमार गुप्ता, अरविद तिवारी, मनोज कुमार, धनंजय पासवान, राम प्रवेश सिंह, शमशेर अंसारी, फिरोज अंसारी, बसंत पासवान, संजय कुमार बिद, मनोज पाठक, अशोक पासवान, रामनाथ राम, संजय चन्द्रवंशी, अशोक पासवान, बलराम मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.