विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिक्षिका से अभद्रता और गाली-गलौज करने वाला आरोपी गिरफ्तार, गढ़वा पुलिस ने भेजा जेल

Published: Sat, 12 Sep 2026 06:50 PM (IST)

गढ़वा के मझिआंव थाना क्षेत्र के ऊंचरी गांव में एक महिला सहायक शिक्षिका से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने के ...और पढ़ें

गाली-गलौज करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गाली-गलौज करने वाला आरोपी गिरफ्तार

HighLights

  1. शिक्षिका से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

  2. गढ़वा के ऊंचरी गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई घटना।

  3. पुलिस ने आरोपी योगेंद्र कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा।

संवाद सूत्र, रमना (गढ़वा)। मझिआंव थाना क्षेत्र के ऊंचरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में महिला सहायक शिक्षिका के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त योगेंद्र कुमार, पिता स्व. दुखी राम, निवासी ऊंचरी, को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। 

जानकारी के अनुसार आरोपित युवक हाथ में लाठी लेकर विद्यालय परिसर में पहुंचा और महिला सहायक शिक्षिका शाइस्ता सुल्ताना के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। 

पहले भी दो बार अभद्र व्यवहार 

शिक्षिका का आरोप है कि युवक ने विद्यालय में मुस्लिम शिक्षक के नहीं पढ़ाने की बात कहते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि उक्त युवक पूर्व में भी उनके साथ दो बार अभद्र व्यवहार कर चुका है। 

आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया।