Move to Jagran APP

जिले में रही आंबेडकर जयंती की धूम

संवाद सहयोगी गढ़वा जिले में बुधवार को आंबेडकर जयंती की धूम रही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 06:40 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 06:40 PM (IST)
जिले में रही आंबेडकर जयंती की धूम
जिले में रही आंबेडकर जयंती की धूम

संवाद सहयोगी, गढ़वा : जिले में बुधवार को आंबेडकर जयंती की धूम रही। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जयंती पर भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर को याद किया। भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय के नेतृत्व में रंका मोड़ व दानरो नदी तट पर स्थित डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों को डा. आंबेडकर से प्रेरणा लेने की जरूरत है। भाजपा द्वारा ज्योति बा फुले की जयंती से टीका उत्सव का शुभारंभ किया गया तथा डा. आंबेडकर की जयंती पर इसका समापन किया गया है। डा. आंबेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घूम घूमकर लोगों को कोरोना का टीका लेने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय के अलावा विनय कुमार चौबे,चंदन जायसवाल, संजय ठाकुर, अंजनी तिवारी, प्रमोद चौबे, गौरी शंकर बिद, रविद्र पासवान आदि उपस्थित थे। जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संघ जिला इकाई गढ़वा के तत्वाधान में डा. भीमराव आंबेडकर की 130 वीं जयंती के अवसर पर गढ़वा जिला मुख्यालय में सहिजना मोड़ पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात संगत मोहल्ला स्थित बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इसमें अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रघुराई राम, पूर्व सांसद घूरन राम , विनोद राम, संजय राम ,ब्रजकिशोर पासवान, राजकुमार रजक, अरविद राम छांगुर राम ,रामप्रवेश राम ,राम भरत, धर्मराज राम ,राम लगन राम, निहालचंद राम ,बादल पासवान, शिवनाथ राम ,गौतम कुमार राम, भरदूल राम, विजय राम ,अजय राम, विनय सिंह ,मटुकी सिंह ,रामचंद्र राम, कुंदन कुमार रवि ,रामजी पासवान, बहुजन समाज पार्टी के नेता वीरेंद्र साव, रामचंद्र राम, सुदीप कुमार सुमन, रमाकांत प्रसाद, उदय राम आदि उपस्थित थे। सभी लोगों ने बाबासाहेब के पद चिन्हों पर चलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

वहीं रविदास महासभा जिला इकाई गढ़वा के तत्वाधान में मेराल बस स्टैंड एवं हाई स्कूल के प्रांगण मेंडॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस कार्य‌र्क्रम में बामसेफ के स्टेट कोऑर्डिनेटर रघुराई राम, चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ अनिल कुमार साह व बसपा नेता वीरेंद्र साव, शिक्षाविद शिवनाथ राम, गौतम कुमार राम, भरदूल राम ,विजय राम ,रामकेश राम ,अजय राम, रामाधार राम, राजेंद्र राम, संतोष राम, भोलाराम ,अशोक राम , रविदर राम , विकास कुमार ,हलखोरी राम आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार सामाजिक परिवर्तन केंद्र मेराल के तत्वाधान में गुरु रविदास आश्रम संजबरिया में बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर की 130 वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक परिवर्तन केंद्र के निदेशक रघुराई राम, बसपा नेता वीरेंद्र साव ने संयुक्त रुप से बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतहर अली अंसारी, शिक्षक भर दुल राम ,शिक्षक शिवनाथ राम, शिक्षक गौतम कुमार ,शिक्षक मदन राम , वीरेंद्र राम, लालू कुमार भारती ,मुखिया सुनीता देवी, मटुकी सिंह ,विनय सिंह, उमेश राम, वीरेंद्र राम ,महेंद्र राम ,लालू कुमार भारती, संतोष राम, उमाशंकर राम उपस्थित थे। इधर रतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने जयंती पर डा. भीमराव आंबेडकर को याद किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ,जिला मीडिया प्रभारी रिकू तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र विश्वकर्मा ,दिनेश पासवान ,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान, अरविद धर दुबे आदि उपस्थित थे। भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, राकेश शंकर गुप्ता, नवनीत कमलापुरी सिकंदर राम, चंदन मालाकार,सोनू कुमार रमेश राम कृष्णा राम ने उन्हें याद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.