पलामू के पांच विधानसभा सीट से 28 कांग्रेसियों ने पेश की दावेदारी
विधानसभा चुनाव में पलामू के पांच विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के अलग-अलग लोगों ने आवेदन दिया है।
संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : विधानसभा चुनाव में पलामू के पांच सीट से कांग्रेस के 28 नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। इसमें डालटनगंज विधानसभा सीट के लिए पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जैशरंजन पाठक, पूर्व कांग्रेसी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीनानाथ तिवारी व जीवन सिंह का नाम शामिल है। पांकी विधानसभा सीट के लिए पांकी विधायक देवेंद्र कुमार सिंह, गजाला परवीन, राजीव रंजन सिंह, रामाशीष पांडेय, निरंजन यादव व अजय साहू ने दावेदारी पेश किया है। विश्रामपुर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे के पुत्र अजय दुबे, अमृत शुक्ला, पूर्णिमा पांडेय, विजय चौबे व सुधीर चंद्रवंशी ने विधायक प्रत्याशी के लिए दावेदारी पेश की है। छतरपुर विधानसभा सीट से विमला कुमारी, सीडी राम, गिरजा राम और गणेश रवि ने अपनी दावेदारी ठोकी है। हुसैनाबाद विधानसभा सीट से धनंजय तिवारी,आनंद प्रताप सिंह, सत्यनारायण सिंह, कुश कुमार सिंह, ऋषिकेश सिंह, इमरान सिद्दीकी व एमएस तौसीफ ने आवेदन जमा कर दावेदारी पेश की है। इसमें सभी दावेदार एक दूसरे को पछाड़कर टिकट लेने की फिराक में जुट गए हैं। इतने लोगों के लिए दावेदारी के करण टिकट की टिकटिक शुरू हो गई है।