नहीं भा रहा पलामू एक्स. के समय में परिवर्तन
नगर उंटारी: ¨सगरौली-गढ़वा रोड-पटना पलामू ¨लक एक्सप्रेस के समय सारणी में फेर बदल नगर उंटारी अनुमंडल व
नगर उंटारी: ¨सगरौली-गढ़वा रोड-पटना पलामू ¨लक एक्सप्रेस के समय सारणी में फेर बदल नगर उंटारी अनुमंडल वासियों के हित में नहीं है। इस अनुमंडल में दो रेलवे स्टेशन नगर उंटारी व दूसरा रमना है। नई समय सारिणी के अनुसार पटना जाने के लिए नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर पलामू ¨लक एक्सप्रेस 10.58 बजे रात में आएगी। पांच मिनट बाद 11.03 बजे रात में पटना के लिए प्रस्थान करेगी।
वहीं पटना से आनेवाली ट्रेन रात 3.10 बजे नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर आएगी। जबकि 3.12 बजे ¨सगरौली के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं रमना रेलवे स्टेशन पर पटना जाने के लिए 11.13 बजे रात में पहुंचेगी। जबकि 23.15 बजे प्रस्थान करेगी। पटना से वापसी में ¨सगरौली जाने के लिए रमुना में रात 2.55 बजे आएगी। जबकि 2.57 बजे प्रस्थान करेगी। पलामू ¨लक एक्सप्रेस की समय सारणी में परिवर्तन करने के रेल विभाग के इस फैसले को लोगों ने गलत बताते हुए पूर्व के समयानुसार डेहरी ऑन सोन होते हुए पुराने समय पर ही पलामू ¨लक एक्सप्रेस को चलाने की मांग विभाग से की है।
- पलामू ¨लक एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन नगर उंटारी अनुमंडल वासियों के हित में नहीं है। पटना जाने के लिए रात ग्यारह बजे रेलवे स्टेशन जाना खतरे से खाली नहीं है। पुराने समय पर ही इस ट्रेन को चलना चाहिए।
फोटो- 10- कामेश्वर प्रसाद,व्यवसायी।
- भवनाथपुर, खरौंधी, केतार, धुरकी,सगमा आदि प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव से पटना जाने के लिए रात में पलामू ¨लक एक्सप्रेस पकड़ने के लिए नगर उंटारी रेलवे स्टेशन आने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समय का परिवर्तन जनहित में नहीं है।
फोटो - 9- नवीन कांत सिन्हा, ग्रामीण।
- पलामू ¨लक एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन का रेलवे का फैसला जनहित में नहीं है। इससे पटना, डेहरी, सासाराम, वाराणसी आदि स्थानों तक जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होगी। इस पर रेलवे को पुनर्विचार करने की जरूरत है।
फोटो - 11- र¨वद्र कुमार पासवान, प्रखंड प्रमुख, नगर उंटारी।
- पलामू ¨लक एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किए जाने से गांव देहात के लोगों को रात में गाड़ी पकड़ने रेलवे स्टेशन जाने में परेशानी होगी। पूर्व के समय पर ही इस क्षेत्र के लिए इस महत्वपूर्ण ट्रेन को चलाये जाने की जरूरत है।
मंजूर अहमद, पूर्व मुखिया।