युवा संवाद में भाग लेंगे हंसडीहा के युवक
हंसडीहा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा नौ फरवरी को साहिबगंज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड से ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक हंसडीहा में सम्पन्न हुई।
हंसडीहा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा नौ फरवरी को साहिबगंज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड से ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक हंसडीहा में सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित रक्षित ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में लगने का आह्वान करते हुए कहा कि 2019 में फिर से मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत से सत्ता में बैठाना है, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। इस दौरान उपाध्यक्ष केशव गुप्ता, विधानसभा प्रभारी सचिन सुल्तानिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र ¨सह, शांति मंडल, रमेश ¨सह, शैलेंद्र राउत, सतवन ¨सह, बमबम यादव एवं रोहित ¨सह उपस्थित थे।