युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष को पदमुक्त करने की मांग
दुमका युवा राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता विकास कुमार यादव ने युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल से युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह को पदमुक्त करने की मांग की है।
दुमका : युवा राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता विकास कुमार यादव ने युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल से युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह को पदमुक्त करने की मांग की है। इस बाबत प्रेस बयान कर पूर्व प्रदेश महासचिव ने कहा है कि युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह की आयु 60 वर्ष से अधिक हो गई है। वे युवाओं की हकमारी कर रहे हैं। वे पार्टी के युवाओं के साथ सामंजस्य नहीं बना पा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से आज तक कोई कार्यक्रम भी नहीं करा सके हैं। वे कोडरमा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के संपर्क में भी है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है।