सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
चिकनियां जामा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्यमार्ग पर लगला गांव के समीप बुधवार की देर रात को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र टुडू हंसडीहा के मधुबन गांव का रहनेवाला था।
चिकनियां : जामा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्यमार्ग पर लगला गांव के समीप बुधवार की देर रात को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र टुडू हंसडीहा के मधुबन गांव का रहनेवाला था। बताया जा रहा है कि मधुबन के बंधा संताली टोला से जामा आया हुआ था। लौटने के क्रम में लगला गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना थाना को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर थाना ले आई। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता मैनेजर टुडू के बयान पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।