शिक्षा क्षेत्र आदिवासियों की स्थिति पर कार्यशाला
दुमका : आदिवासी झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासियों की स्
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Feb 2018 07:21 PM (IST)Updated: Sat, 17 Feb 2018 07:21 PM (IST)
दुमका : आदिवासी झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासियों की स्थिति पर जोहार में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आदिवासियों की दशा और दिशा पर चर्चा की गई। शिक्षक संघ के सचिव इसहाक मरांडी ने कहा कि झारखंड प्रदेश अलग होने बाद भी शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासी समाज आज भी पिछड़े हुए हैं। आज ऊंचे पद पर शायद कोई आदिवासी आसीन है। इसमें शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष टॉर्च मुर्मू, राज्य महासचिव मंटू मुर्मू, होंगो उरांव, कालेश्वर किस्कु, गोपाल मुर्मू, नेहरू हेंब्रम, चांद हेंब्रम, दरबारी मुर्मू, सुभाष मुर्मू, ईश्वर हेंम्ब्रम, लुखीराम हांसदा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें