Move to Jagran APP

वोटर कार्ड दिखाने पर महिलाओं को परिधान में15 फीसद छूट

दुमका दुमका की महिलाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वोटर कार्ड दिखाने पर 15 फीसद की विशेष छूट परिधान के खरीदारी पर मिलेगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 06:34 AM (IST)
वोटर कार्ड दिखाने पर महिलाओं को परिधान में15 फीसद छूट
वोटर कार्ड दिखाने पर महिलाओं को परिधान में15 फीसद छूट

दुमका : दुमका की महिलाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वोटर कार्ड दिखाने पर 15 फीसद की विशेष छूट परिधान के खरीदारी पर मिलेगी। उनको केवल 19 मई को अपने घर से निकलकर मतदान केंद्र जाना है। स्वीप कोषांग इस दिशा में विशेष पहल कर रहा है।

loksabha election banner

महिलाओं के कपड़ों के एक्सक्लूसिव स्टोर यू एंड मी में यह ऑफर दिया जाएगा। संस्थान ने प्रशासन को इसका सहमति पत्र भी दे दिया है। अपील किया गया है कि वह लोकतंत्र को मजबूत करने एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अवश्य मतदान करें। प्रभारी पदाधिकारी चंद्रशेखर पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी भाग लें। जानकारी हो कि मतदाताओं को जागरूक करने के मकसद से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.