परिजनों से बिछड़ी महिला भटकी, पहुंची राजा सिमरिया
बासुकीनाथ : बाबा बासुकीनाथ के दरबार में पूजा करने आई एक वृद्ध महिला अपने परिजनों से बिछड
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 04:40 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 04:40 PM (IST)
बासुकीनाथ : बाबा बासुकीनाथ के दरबार में पूजा करने आई एक वृद्ध महिला अपने परिजनों से बिछड़ कर भटक रही है। शुक्रवार की शाम महिला भटकते हुए जरमुंडी प्रखंड के राजा सिमरिया पंचायत पहुंच गई। महिला अपना नाम उíमला देवी एवं पता गांव सपरदौ, थाना रुपौली जिला पूíणया बता रही थी। महिला ने बताया कि परिजनों के साथ बासुकीनाथधाम पूजा करने आई हुई थी। पूजा के उपरांत परिजनों से बिछुड़ गई। राजा सिमरिया पंचायत के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश मंडल को दी। जयप्रकाश ने कहा कि महिला को सकुशल उसके घर तक भिजवाने की पहल की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें