उन्मादी हिसा का शिकार बनने से बची महिला
बासुकीनाथ जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाट डुमरिया में भटक कर रविवार को गांव पहुंची महिला को बच्चा चोर के संदेह में लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीण उसकी पिटाई करते इससे पुलिस ने उसे आजाद कराकर कब्जे में लिया।
बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाट डुमरिया में भटक कर रविवार को गांव पहुंची महिला को बच्चा चोर के संदेह में लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीण उसकी पिटाई करते, इससे पुलिस ने उसे आजाद कराकर कब्जे में लिया। जामताड़ा के फतेहपुर गांव की रहने वाली सुलोचना देवी किसी प्रकार भटककर हाट डुमरिया पहुंच गई। लोगों ने बच्चा चोर के संदेह में उसे घेर लिया। जानकारी मिलने पर समाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार भंडारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। अनिल से सूचना मिलने पर तालझारी थाना प्रभारी गगन कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़िता को कब्जे में लेकर तालझारी थाना लेकर आए। पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं की तत्परता से सुलोचना उन्मादी हिसा का शिकार होने से बच गई।