परगोडीह को हराकर पुलमा बना विजेता
जामा : जामा प्रखंड अंतर्गत नाचांगड़िया पंचायत श्यामपुर गांव में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ज
जामा : जामा प्रखंड अंतर्गत नाचांगड़िया पंचायत श्यामपुर गांव में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जामा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जमाय टीम पुलमा ने रोमांचक मुकाबले में 2-0 से हथगढ़ परगोडीह को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। विधायक सीता सोरेन ने विजेता टीम को 7000 रुपश जबकि मुखिया संघ के उपविजेता टीम को संसद प्रतिनिधि सह महासचिव केंद्रीय समिति के विजय कुमार ¨सह ने 5000 रुपया राशि देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड खेल में अच्छा प्रगति कर रहा है राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी को सम्मानित होने का मौका मिला है। पर सरकार को फुटबॉल खेल और खिलाड़ी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आनेवाले दिनों में झारखंड देश का मान बढ़ाएगा। उन्होंने सरकार पर तेज कसते हुए कहा कि देश में मंहगाई चरम पर है डीजल पेट्रोल का दाम आसमान छू रहा है किसान की स्थिति दिनों दिन दयनीय हो रही है झारखंड सूखा ग्रस्त का संकट झेल रहा है पर सरकार चुप है। अनुबंध कर्मी पारा शिक्षक और साधन सेवी आंदोलन करने पर विवश हो गया है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। शिक्षा सचिव तुगलकी फरमान जारी कर रहे हैं। ऐसे में झारखंड के भला होनेवाला नहीं है।
इस मौके पर थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय, विधायक प्रतिनिधि ऋषिराज ¨सह प्रखंड सचिव सुरेंद्र यादव उदय कान्त मुखिया श्रील सोरेन लुखीराम हांसदा देवीन टुडु अनिल टुडु बुदिलाल मरांडी सहित अनेकों खेल प्रेमी उपस्थित थे।