पत्नी को प्रेमी के साथ पति ने पकड़ा, जुर्माना
रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलठा बी पंचायत के ऊपर बोड़ाचापड़ गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने इसी थाना क्षेत्र के सुसनियां पंचायत अंतर्गत बाराटांड़ गांव के युवक मनु टुडू से 12 हजार रूपया जुर्माना वसूलने के बाद रिहा किया।
संवाद सहयोगी, रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलठा बी पंचायत के ऊपर बोड़ाचापड़ गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने इसी थाना क्षेत्र के सुसनियां पंचायत अंतर्गत बाराटांड़ गांव के युवक मनु टुडू से 12 हजार रूपया जुर्माना वसूलने के बाद रिहा किया। युवक को परिजन अपने साथ घर ले गए। वहीं गांव की ही शादीशुदा महिला फिलहाल अपने पिता के पास है।
ऊपर बोड़ाचापड़ गांव के एक महिला की शादी सात वर्ष पूर्व गोपीकांदर के गांव में हुई थी। दोनों का एक तीन वर्षीय पुत्र भी है। कुछ माह से महिला मायके में ही रह रही थी। इसी बीच महिला को गांव के ही मनु टुडू से प्रेम हो गया। 25 सितंबर को महिला के माता-पिता कहीं रिश्तेदारी में गए थे। रात को महिला ने प्रेमी को घर बुला लिया। रात को महिला का पति घर आया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। सभी लोग रात में ही एकत्रित होकर प्रेमी युगल को पकड़कर ग्राम प्रधान के हवाले कर दिया। शनिवार को महिला के ससुराल से दर्जनों ग्रामीण आए और दोनों को साथ ले जाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने रोक लिया। महिला के पति ने उसे अपने साथ रखने से इंकार करते हुए पुत्र को लेकर चला गया। मामले में शनिवार को पंचायती बुलाई गई। जिसमें महिला के प्रेमी पर 40 हजार का जुर्माना लगाया गया। लेकिन परिजनों ने पैसा देने में असमर्थता जताई। रविवार को फिर से पंचायती हुई लेकिन जुर्माना पर बात नहीं बनी। सोमवार को महिला के प्रेमी के परिजन फिर गांव आए। उनके सामने हुई पंचायती में युवक पर 12 हजार जुर्माना लगाया गया। परिजन ने तत्काल नौ हजार दिए और तीन हजार चार दिन के बाद देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को चौकीदार के हवाले कर दिया गया। चौकीदार ने दोनेां को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। महिला ने ग्रामीणों के समक्ष प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। लेकिन पहले पति द्वारा किसी प्रकार का फैसला नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने कुछ नहीं किया।