'शादी की, लोन लिया, गहने गिरवी रखे और छोड़कर भागा', दुमका में महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
दुमका में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें पति द्वारा उसके नाम पर ऋण लेना, ...और पढ़ें

दुमका में महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
पति पर पत्नी के नाम पर 80 हजार का ऋण लिया।
आभूषण गिरवी रखकर पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
महिला थाना में शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
संवाद सहयोगी, जामा( दुमका)। जामा थाना क्षेत्र के तीनघरा गांव गंगा कुमारी ने मंगलवार महिला थाना में आवेदन देकर पति अजय राणा पर साथ नहीं रखने, उसके नाम पर ऋण लेने, आभूषण छीनने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
गंगा कुमारी का कहना है कि वर्ष 2021 से अजय राणा के साथ संबंध में थी। इसके बाद 28 अप्रैल 2025 को देवघर मंदिर परिसर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की रजामंदी से विवाह हुआ।
शादी के बाद पति ने उसे कुछ समय तक कतरास, धनबाद स्थित किराये के मकान में अपने साथ रखा। बाद में दोनों उसके मायके तीनघरा में रहने लगा। अजय वहां से कतरास और कतरास से तीनघरा आना-जाना करते थे।
80 हजार का लिया लोन
महिला ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान पति ने उसके नाम पर बंधन बैंक के खाते से 40 हजार व इंडसइंड बैंक के खाते से 40 हजार रुपये ऋण लिया। ऋण की राशि में से उसे करीब 10 हजार रुपये ही मिले, जबकि शेष राशि का उपयोग उसके पति ने किया।
शुरुआती कुछ समय तक किस्तों का भुगतान करने के बाद पति ने किस्ते देना बंद कर दिया, जिससे ऋण चुकाने की जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई। आरोप लगाया है कि पति ने 10 भर चांदी की पायल व सोने का लाकेट कतरास में बंधक रख दिया। 16 अगस्त को अजय राणा उसे छोड़कर अपने घर चला गया और उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया।
परिवार वाले विवाह को स्वीकार नहीं कर रहे
पति ने कहा कि उसके परिवार वाले इस विवाह को स्वीकार नहीं कर रहे हैं, इसलिए वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा। महिला ने अपने मोबाइल की गतिविधियों पर नजर रखने का भी आरोप लगाया है।
उसका कहना है कि मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग अथवा अन्य माध्यम से उसकी गतिविधियों की जानकारी रखता था। पुलिस से पूरे मामले की जांच कर पति को बुलाकर पूछताछ करने व उचित कार्रवाई की मांग की है।
