Move to Jagran APP

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

दुमका झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला संघ सांकेतिक हड़ताल पर है। मंगलवार को संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष जयदेव मुर्मू की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि यदि एक जुलाई तक बात नहीं बनी तो सामूहिक हड़ताल पर जाने की चेतावनी दिया गया है। कहा गया है कि 29 जून से 1 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल का कार्यक्रम है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 06:26 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 06:17 AM (IST)
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

जागरण संवाददाता दुमका:

loksabha election banner

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला संघ सांकेतिक हड़ताल पर है। मंगलवार को संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष जयदेव मुर्मू की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि यदि एक जुलाई तक बात नहीं बनी तो सामूहिक हड़ताल पर जाने की चेतावनी दिया गया है। कहा गया है कि 29 जून से 1 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल का कार्यक्रम है। 1 जुलाई तक कर्मचारियों की मांग पर सरकार और विभागीय अधिकारी से सकारात्मक वार्ता नहीं होती है तो झारखंड के मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

मनरेगा में मजदूरी दर कम रहने के कारण मजदूरों का झुकाव कम हो गया है। कोरोना संक्रमण के दौर में कर्मियों को अधिक लक्ष्य देकर दबाव बनाया जा रहा है। जिससे मानसिक प्रताड़ना का शिकार मनरेगा कर्मी हार्ट अटैक, दुर्घटना, आत्महत्या जैसे घटना के चपेट में मजबूरन आ जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.