तड़पता रहा स्कूटी सवार, तमाशबीन बने लोग
जागरण संवाददाता, दुमका : प्रशासन घायल की मदद के लिए कितना भी जनता को जागरूक कर ले लेकिन आज भी लोग पु
जागरण संवाददाता, दुमका : प्रशासन घायल की मदद के लिए कितना भी जनता को जागरूक कर ले लेकिन आज भी लोग पुलिस के डर से मदद के लिए आगे नहीं आते हैं। सोमवार को कुछ ऐसा ही वाकया शिव पहाड़ चौक के पास दिखा। हादसे के बाद स्कूटी सवार काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। लोग आगे आए लेकिन किसी ने हाथ लगाने का साहस नही किया। बाद में वहां गुजर रहे दो युवकों ने से सदर अस्पताल भेजा।
सदर प्रखंड के रोपा गांव का सोने लाल टुडू अपने दो साथियों के साथ स्कूटी से पोखरा चौक की ओर आ रहा था। किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। मोड़ पर चालक गति पर नियंत्रण नही रख सका और स्कूटी गिर गई। हादसे में सोने लाल घायल हो गया। वह काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। लोगों ने उसे मृत मान लिया और मदद के लिए आगे आने के बाद भी हाथ नहीं लगाया। उसके साथी भी दूसरे लोगों की तरह तमशाबीन बने रहे। बाइक से गुजर रहे दो युवकों ने गाड़ी रोकी और एक आटो से सदर अस्पताल भेजा। हालांकि युवक को ज्यादा चोट नहीं आयी थी। शराब की वजह से वह गिरने के बाद अचेत हो गया।