ग्रामीणों ने ली सामूहिक सफाई की शपथ
दुमका : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को दिसोम मारंग बुरु युग जाहेर अखाड़ा के अखा
दुमका : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को दिसोम मारंग बुरु युग जाहेर अखाड़ा के अखाड़ा के बैनर तले सदर प्रखंड के भुरकुंडा पंचायत के अन्तर्गत गो¨वदपुर गांव में सफाई अभियान चलाया गया। करीब डेढ़ घंटा तक महिला, पुरुष और बच्चों ने आत्मीयता के साथ सफाई की। सभी ने शपथ ली कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा और गांव में गंदगी फैलने नहीं दी जाएगी। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अपने घर के अगल-बगल के स्थान को सभी ग्रामीण स्वच्छ रखेंगे और गंदगी नहीं फैलाएंगे। महीने में एक बार सभी ग्रामीण मिलकर पूरे गांव की सामूहिक सफाई करेंगे। चापाकल का बेकार पानी जो रास्ता में बह जाता है उसे रोकने के लिए जल्द ही सोक्ता का निर्माण करेंगे। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद सोरेन गंदगी से होनेवाली बीमारियों डायरिया, डेंगू,मलेरिया आदि की जानकारी दी और कहा कि स्वच्छता ही इन बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। अभियान में सुहागनी मुर्मू, बाबूराम सोरेन, रामेश्वर सोरेन, लुखिराम सोरेन, मीनू मुर्मू, मकु मुर्मू, अनीता मुर्मू, चुड़की मरांडी, भगवती मुर्मू, सुभाषनी मरांडी आदि शामिल हुई।