गठबंधन सरकार फिर आएगी पूर्ण बहुमत में: बीरेंद्र
बासुकीनाथ जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जरमुंडी सारवां व सोनारायठाड़ी प्रखंड में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में मंगलवार को सदस्यता व बूथ कमेटी गठन अभियान चलाया गया। प्रखंड मुख्यालय व बासुकीनाथ नगर में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि लोजपा झारखंड राज्य के सर्वागीण विकास को लेकर भाजपा के साथ मिलकर कदम से कदम बढ़ा रही है। लोजपा-भाजपा गठबंधन की यह सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में भी मिलकर लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती एवं विस्तारीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया कि जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जरमुंडी प्रखंड सोनारायठाड़ी प्रखंड एवं सारवां प्रखंड में पार्टी के संगठन मजबूती सदस्यता अभियान एवं विस्तारीकरण का कार्य पूरे जोरों पर है।
बासुकीनाथ : जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जरमुंडी, सारवां व सोनारायठाड़ी प्रखंड में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में मंगलवार को सदस्यता व बूथ कमेटी गठन अभियान चलाया गया। प्रखंड मुख्यालय व बासुकीनाथ नगर में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि लोजपा झारखंड राज्य के सर्वागीण विकास को लेकर भाजपा के साथ मिलकर कदम से कदम बढ़ा रही है। लोजपा-भाजपा गठबंधन की यह सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में भी मिलकर लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती एवं विस्तारीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया कि जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जरमुंडी प्रखंड, सोनारायठाड़ी प्रखंड एवं सारवां प्रखंड में पार्टी के संगठन मजबूती, सदस्यता अभियान एवं विस्तारीकरण का कार्य पूरे जोरों पर है। जगह-जगह अभियान चलाकर ग्रामीणों को लोजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भारी संख्या में युवा एवं महिलाएं पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर लोजपा की सदस्यता ग्रहणकर रही है। बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों में बूथ कमेटी बनाने का कार्य पूर्ण हो गया है। निर्णय लिया गया कि तीनों प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो रामविलास पासवान, चिराग पासवान एवं बीरेंद्र प्रधान के संदेशों से अवगत कराते हुए पार्टी के नीति एवं सिद्धांत की जानकारी देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को लोजपा से जुड़ने की अपील की। पार्टी की नीति व सिद्धांतों से प्रभावित होकर दर्जनों स्थानीय युवा व महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर प्रदेश सचिव शिव प्रधान, जिलाध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, मुकेश राय, हरिहर राय, हिमेश पंडा, अक्षय पासवान, आशुतोष मिश्र, अभिषेक राय, उत्तम राय, सुजीत कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।