विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुमका के घर के अंदर फुफकारता रहा जहरीला सांप, डरकर बाहर निकला परिवार; रात होटल में ली शरण

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:02 AM (IST)

दुमका के करबिंधा में मुरारी लाल मोर के घर में एक विषैला सांप घुस गया, जिससे परिवार डरकर घर से ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, दुमका। झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के करबिंधा में मुरारी लाल मोर के घर में मंगलवार की शाम एक विषैला सांप घुस गया। सांप के घर में घुस जाने से घर वाले दहशत में आ गए। सभी घर को छोड़कर बाहर निकल गए। सांप अभी घर के ही अंदर है और घरवाले बाहर। 

घर वालों का कहना है कि सांप विषैला है। वह घर के अंदर घूम रहा है। वह फुफकार भी रहा है। घर के अंदर से मंगलवार की शाम को सांप को बाहर नहीं निकाला जा सका। ऐसे में सभी घर वाले बाहर आ गए।

सांप के डर से घरवालों ने रात में पास के एक होटल में सभी घरवालों ने शरण ली। बुधवार की सुबह घर वालों की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी गई है। वन विभाग की टीम सांप को पकड़ने की कोशिश कर रही है। घरवालों ने सांप का वीडियो बनाया है, जिसमें वह घूमते हुए देखा जा सकता है।